राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना मे मनीष जैन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196 (1) व सूचना प्रौद्धोगिकी अधिनियम 67 के तहत अपराध दर्ज, आरोपी मनीष जैन फरार,

*आरक्षण पर अभद्र टिपण्णी करने वाले मनीष जैन पर लगाया जाए देशद्रोह और एक्ट्रोसीटी की भी धारा – एसटी, एससी, ओबीसी समाज की मांग,*

**मनीष जैन को जल्द करे गिरफ्तार नहीं तो होगा उग्र आंदोलन, छुरिया तहसील के ग्राम पाटेकोहरा में एसटी, एससी, ओबीसी समाज की बैठक में निर्णय,**
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया – सड़क चिरचारी निवासी मनीष जैन द्वारा अपने मोबाईल से अपने सोसल मिडिया प्लेटफार्म (फेसबुक) पर भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रेरक विचार, एसटी, एससी, ओबीसी समाज को संविधान से मिले मूल हक आरक्षण पर अभद्र टिपण्णी कर संप्रादायिक हिंसा तथा सामजिक शांति को भंग करने का आरोप है, मनीष जैन के द्वारा आरक्षण पर किए गए अभद्र फेसबुक पोस्ट के बाद से पुरे छ.ग. सहित एमपी महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेश के एसटी,एससी,ओबीसी समाज काफी दुखी आक्रोशित व गुस्से में है,

राजनांदगांव जिले के बोरतालाब थाना मे मनीष जैन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196 (1) व सूचना प्रौद्धोगिकी अधिनियम 67 के तहत एफआईआर दर्ज हो गया है, जिसके बाद से आरोपी मनीष जैन फरार बताये जा रहा है,

आरक्षण पर अभद्र पोस्ट को लेकर तथा बोरतालाव थाना में मनीष जैन पर की गई दो धाराओ पर एफआईआर की जानकारी होने पर 8 जनवरी को क्षेत्र के स्थानीय एसटी,एससी,ओबीसी समाज छुरिया तहसील के ग्राम पाटेकोहरा में बैठक कर मनीष जैन पर दो धाराओ के अतिरिक्त देशद्रोह और एक्ट्रोसीटी की धारा जोड़ने सहित जल्द गिरफ्तारी की मांग शासन प्रशासन से कर रहे है,

एसटी,एससी,ओबीसी समाज के पदाधिकारियो ने डोंगरगढ़ एसडीएम, छुरिया तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम तथा चिचोला टीआई को एसपी के नाम ज्ञापन सौप मांगो पर जल्द कार्यवाही करने निवेदन किया है, समाज प्रमुखों ने मांगो पर जल्द कार्यवाही के निवेदन के साथ ही शासन प्रशासन को जल्द कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिया है,

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *