• बिचेपार के ट्रैक्टर चालक भानदास की लापरवाही से हुई बच्चे की मौत सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम*
    ।। बच्चे के शव को चुपचाप तरीके से अपने ही घर बाड़ी में दफनाने की घटना आई सामने।।
    ::कार्यपालिक मजिस्ट्रेट छुरिया की उपस्थिति में कराया गया शव का उत्खनन::


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)

छुरिया। छुरिया विकासखण्ड़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम बीजेपार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें 6 साल के बच्चे प्रभात कुमार अरकरा की टैक्टर चलाक के लापरवाही से मौत होने की घटना को छिपाने का घृणित कार्य किया गया है। जिसकी चारों ओर कड़ी निंदा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जोब के पास ग्राम बीजेपार में एक ट्रैक्टर से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले 6 वर्षीय बालक के शव को गुप्त रूप से दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार 9 जनवरी को सुबह 11 बजे शव को बरामद कर लिया है। इस अत्यंत दुखद और विचलित करने वाली घटना के बाद आस-पास के सभी ग्रामवासी अत्यंत दुःखी एवं आक्रोशित हैं

आखिर क्या है पूरी घटना-
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 7 जनवरी 2026 की है। बताया जा रहा है कि मुरूम निकासी के कार्य में लगे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की भानदास पाल की लापरवाही से वाहन पलट गया, जिसकी चपेट में आने से मासूम बच्चे की असामयिक मृत्यु हो गई। हादसे के बाद कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बजाय ट्रैक्टर चालक ने बालक के शव को एक बोरी में भरकर अपने घर के समीप खेत बाड़ी के पास केले झाड़ पास नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया घटना की सूचना मिलने के बाद चौथे स्तंभ के सक्रियता से पर्दाफाश हुआ और सक्रिय हुई पुलिस और प्रशासन की टीम ने 9 जनवरी को सुबह 11 बजे घेराबंदी कर बताए गए स्थान से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जाँच की स्थिति –
इस मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के कारण हुई मृत्यु और साक्ष्य छिपाने के गंभीर आरोपों की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चूंकि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के पहले किस तरह से अपराध दर्ज होगा यह कह पाना अभी मुश्किल है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है खबर लिखे जाने तक उक्त ट्रैक्टर को अब तक पुलिस द्वारा जप्त नहीं किए जाने की जानकारी है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रमेश कुमार पटेल प्रधान आरक्षक 799 संतोष नायक उप निरीक्षक ओम साहू आरक्षक 160 देवीलाल साहू आरक्षक 1453 महावीर आरक्षक 1432 द्वारका कलारी आरक्षक 1331 जितेंद्र मांडवी पुलिस चौकी जब का विशेष योगदान रहा?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *