जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव व शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने ली बैठक
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित मनरेगा बचाओ अभियान को नई गति प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष आदरणीय दीपक बैज जी के 17 जनवरी को संभावित राजनांदगांव आगमन को लेकर राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम भर्रेगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मनरेगा योजना में केंद्र सरकार द्वारा किए गए नकारात्मक एवं जनविरोधी परिवर्तनों की विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के चलते मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण गरीबों की आजीविका पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। यह सीधे तौर पर श्रमिकों के अधिकारों पर हमला है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के खिलाफ किए गए नकारात्मक बदलावों के विरोध में सड़क से सदन तक संघर्ष के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आम जनता को इन जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के आगमन पर मनरेगा में किए गए नकारात्मक परिवर्तनों के विरोध में जन-जागृति लाने एवं आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम भर्रेगांव से सुरगी तक एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसका नेतृत्व स्वयं माननीय प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे एवं रैली को सफल बनाने हेतु संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान तथा आंदोलन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विपिन यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित चंद्राकर सहित संगठन के पदाधिकारी दिलीप चंद्राकर, वेद दाऊ, झन्ना साहू, सुभाष चंद्राकर, पोषण सिन्हा, युगल सिन्हा, वीनू साहू, सत्यम चंद्राकर, एकता चंद्राकर, संजू यादव, भेष साहू, वेनस निर्मलकर, सियाराम कुंभकार, रोहित निषाद, लक्की चंद्राकर, मेघा चंद्राकर, हेमशंकर साहू के साथ ही हेमंत साहू, हेमंत धीवर, महेश दिवाकर, टुम्मन निषाद, धर्मेन्द्र साहू, एकदास साहू, सुग्रीव साहू, हुलासी धीवर, सावन पटेल, तजेंद्र वैष्णव, हिमांचल तिवारी एवं किशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
