(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट )
छुरिया : छुरिया जनपद पंचायत के ग्राम नागरकोहरा में दो दिवसीय राम चरित मानस गान प्रतियोगिता का आयोजित की गई थी । वही तृतीय दिवस रात्रि में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था “सोनहा बादर” का कार्यक्रम रखा गया था साथ ही ग्राम के अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया । इस अवसर पर मुख्यरूप रूप से संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,नूतन साहू प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति महाराजपुर,छगन लाल साहू, खिलेंद्र साहू मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि शासकीय कर्मचारी समाज और शासन के बीच सेतु होते हैं। वे निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यबोध के साथ जनता की सेवा करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, प्रशासन और जनकल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने में शासकीय कर्मचारियों की भूमिका अतुलनीय है। खिलेंद्र साहू ने कहा कि शासकीय सेवक
अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए वे अनेक चुनौतियों का सामना करते हैं, फिर भी जनसेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य करते हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और अनुशासन से ही शासन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती है। ऐसे समस्त शासकीय कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और सेवा भावना के लिए हार्दिक सम्मान एवं अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर ईश्वरी साहू,लक्की पैंकरा,लोकेश कंवर, धर्मेन्द्र कुमार कंवर,रमेश कुमार कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
