मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने से केंद्र सरकार को जमकर कोसे कांग्रेसी नेता
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आह्वान पर राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले के सभी ब्लाको में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में 28 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी का 140 वा स्थापना दिवस मनाया गया स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने एवं कानून में बड़ा बदलाव किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विपिन यादव छुरिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और गगन भेदी नारों से जयकारा लगाया गया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू, ब्लाक कांग्रेस प्रभारी वीरेंद्र बोलकर, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस संयुक्त महामंत्री तरुण सिन्हा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, मंडल अध्यक्ष एकनाथ सिन्हा, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष भीखम देवांगन, ब्लाक कांग्रेस सचिव अमित अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया। पार्षद सोनू खान ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सतीश पटेल, शकील कुरेशी, सुनील लारोकर, जावेद मेमन, गौचरण साहू राजील कुरेशी, कन्हैया कोले, भावेश सिन्हा, प्रदीप पटेल सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
एक्शन मोड में आए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस निर्वाचित सदस्यों की अनुपस्थिति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने जानकारी ली और उन्हें फोन पर चर्चा कर समझाया। विपिन यादव ने कहा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के लिए अनुशासन, निष्ठा, इमानदारी से समय देवे कार्यक्रम में उपस्थित देवे और अपनी जिम्मेदारी निभावे। जिला अध्यक्ष पद पर अपने नियुक्ति के बाद विपिन यादव जिस ब्लाक का दौरा कर रहे हैं वहां संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात भी कह रहे हैं। विपिन यादव ने स्पष्ट किया कि पार्टी से हम है और आने वाले 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पार्टी को और भी मजबूत बनाएंगे।
