(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज शिकारी माहका के द्वारा माता बहादुर कलारीन की मूर्ति स्थापना एवं जयंती समारोह साथ ही भव्य कलश यात्रा का आयोजन 31 दिसंबर को रखा गया है।
इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि संजय सिन्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष, अध्यक्षता करेंगे संतोष कुमार सिन्हा मंडलेश्वर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर डडसेना जिला अध्यक्ष डडसेना सिन्हा कलार समाज राजनंदगांव, ठाकुर राम सिन्हा जिला संरक्षक, चंद्रिका प्रसाद डडसेना मंडल संरक्षक ,श्रीमती राजकुमारी सिन्हा मनोज सिन्हा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, एकनाथ सिन्हा केंद्रीय राजनीति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, राजकुमार सिन्हा जिला कार्यकारिणी सदस्य, नारायण सिन्हा तहसील सचिव, रामकुमार सिन्हा तहसील कोषाध्यक्ष ,चेतन सिन्हा युवा मंच कोषाध्यक्ष ,देव कुमार सिन्हा क्षेत्राधिकारी ,नेतराम सिन्हा ग्राम प्रमुख ,संदीप साहू ग्राम पटेल, श्रीमती सकून कुंदन बडोले सरपंच, श्रीमती विमला बाई सिन्हा अध्यक्ष सोसाइटी, बैशाखू राम सिन्हा पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य आदि विशिष्ट अतिथि होंगे।
ग्राम के दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि इस आयोजन से पूरे समाज में उत्साह का माहौल है साथ ही उन्होंने आसपास के एवं तहसील समाज के स्वजाति बंधुओ से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम का मान बढ़ाएं।
