पुर्व विधायक छन्नी चंदू साहू की अगुवाई में किसानों ने बिजली विभाग को दिया अल्टीमेटम


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के किसान व बिजली उपभोक्ता बिजली की समस्या से परेशान हो चुकी है जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्र के किसानों ने आज पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू के नेतृत्व में छुरिया स्थित बिजली आफिस पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्रो में छः से आठ घंटे अघोषित बिजली कटौती, भण्डारपुर में नवनिर्मित 132 केव्ही विद्युत केंद्र अविलंब प्रारंभ करने,विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के किसानों व उपभोक्ताओं को सरप्लस बिजली उपलब्ध कराने,स्मार्ट मीटर की आड़ में किसानों को परेशान करना बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी छुरिया के कनिष्ठ अभियंता को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,
बिजली कटौती बन्द कर व्यवस्था में जल्द करें सुधार अन्यथा होगा आंदोलन- छन्नी साहू
पूर्व विधायक छन्नी चंदू साहू ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर अल्टीमेटम देते हुए कहा राज्य सरकार किसानों व उद्योगपतियों के लिए बिजली उपलब्ध कराने के लिए भेदभाव कर रही है, किसान फसल चक्र का पालन करते हुए धान न बोकर मक्का,चना,गेहूँ सहित अन्य फसल लगा रहें है किंतु राज्य सरकार खरीफ सत्र के इन फसलों के खरीदी के लिए समुचित व्यवस्था कर किसानों को परेशान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन छः से आठ घंटे बिजली कटौती कर रही है, छग सरकार जल्द से जल्द इन विषयों पर गंभीरता से काम करें अन्यथा 15 दिवस के पश्चात क्षेत्र के किसानों व बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा,जिसके लिए सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *