समतलीकरण व सीसी रोड़ निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न::

::सांसद संतोष पांडे ने दी 12 लाख, ग्रामीणों ने जताया आभार


(जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट)
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत घुपसाल व ग्राम पंचायत लाममेटा के आश्रित ग्राम कुमर्राछुरिया में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य रूप से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता चंद्रिका प्रसाद डडसेना व जनपद अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा,कांता प्रसाद साहू अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया,श्रीमती भान बाई मंडावी,श्रीमती उत्तरा निषाद,प्रकाश मोटघरे जनपद सदस्य राजेश्वर ध्रुवे प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी छुरिया समिति,श्रीमती सावित्री बाई मंडावी सरपंच ने पूजा अर्चना कर किया। ग्राम घुपसाल के ग्रामीणों ने जनपद अध्यक्ष सिन्हा व मंडल अध्यक्ष से मुलाकात कर प्रस्तावित नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थल उबड़ खाबड़ होने की जानकारी दी उक्त विषय को सांसद जी को अवगत कराया गया,जिसे दृष्टिगत रखते हुए पांडे जी ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर समतली करण कार्य हेतु 7 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की साथ ही ग्राम कुमर्रा छुरिया के ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड़ निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने पर ग्रामीणों ने सांसद पांडे सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है। भूमिपूजन के अवसर पर दशरथ नेताम ग्राम पटेल,सेवा राम सिन्हा,महेंद्र नंदेश्वर,श्यामलाल सिन्हा, भजुन चौधरी, सुशील चौधरी,तीजन बाई सिन्हा, समुंद बाई सिन्हा पंच,बिहारी लाल साहू सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *