महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में मतदाता सूची की अनियमितताओं पर चिंता, पारदर्शिता की मांग

रायपुर(Raipur)28/10/2025: प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में फूलों देवी नेताम के नेतृत्व में आहूत की गई थी महिला कांग्रेस के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लगभग 10000 वोट चोर गद्दी छोड़ का फॉर्म जमा किए। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलों देवी ने कहा कि हमारे वोट की चोरी हो रही है और हमारा वोट देने का अधिकार को छीना जा रहा है जिंदा व्यक्ति वोट नहीं दे पा रहे हैं और जिनकी मृत्यु हो चुकी है वह मतदान कर रहे हैं यह बहुत बड़ी विडंबना है यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हमारा लोकतंत्र हर वोट की शक्ति पर टिका है आज यह नींव ही खतरे में है।

अलग-अलग विधानसभा में मतदाता सूचियां में लाखों प्रविष्टि अधूरी है जिनमें सही तस्वीर नहीं है कई प्रविष्टियां डुप्लीकेट पाई जाती है और लाखों नाम सूचियों से गायब है समुदाय को चुन चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और धोखा धड़ी की प्रथाओं का इस्तेमाल असली मतदाताओं को दबाने के लिए किया जा रहा है। हम मानते हैं कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए इसलिए अधिक से अधिक महिलाएं भी इस राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हो और पारदर्शिता जवाब देही और तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने की मांग चुनाव आयोग से करें। कार्यकारिणी की बैठक मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा रंजन श्रीवास्तव पूर्व महापौर हेमा देशमुख , कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत एवं जिले के सभी महिला पदाधिकारी एवं जिला महिला अध्यक्ष उपस्थित थी।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *