फैक्ट्रियों में मुनाफे पर ध्यान, ख़तरे में श्रमिकों की जान – हारुन मानिकपुरी


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट & छूरिया- श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड में हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन लक्ष्य और जल्दबाजी अक्सर श्रमिकों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। जल्दबाजी, खराब गुणवत्ता की समान और उपकरण की कमी के कारण दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं। श्रम आयुक्त दर वन कर्मचारी संघ प्रांत प्रमुख हारुन मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते हुए कहा है कि उद्योग प्रबंधन श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। हर हादसे के बाद छोटी सी मुआवजा देकर पल्ला झाड़ लेते हैं, लेकिन वास्तविक सुधार कभी नहीं होती। हारुन मानिकपुरी ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार औद्योगिक सुरक्षा कानून को कढ़ाई से लागू कर दोषी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *