नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम टिपानगढ में मां दुर्गा पूजा व पंचमी श्रंगार कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:-शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस के के पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के वांनचल ग्राम टिपानगढ में मां दुर्गा पूजा व पंचमी श्रंगार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी व भाजपा मंडल गैंदाटोला अध्यक्ष खिलेश्वर साहू भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने जगत जननी मां दुर्गा जी के पुजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। व ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि शारदीय नवरात्र का पंचमी के दिवस पर आपके गांव में माता रानी का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। माता रानी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों व प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे।नवरात्र का पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना और उपासना का विशेष अवसर माना जाता है. हर दिन माता के एक अलग रूप की पूजा की जाती है. पंचमी तिथि को मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप, मां स्कंदमाता की पूजा का विधान है. स्कंदमाता शब्द का अर्थ है- भगवान स्कंद (यानी कार्तिकेय जी) की माता. इसीलिए देवी को यह नाम प्राप्त हुआ था।साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने ग्राम वासियों से अपील की कि हम सभी माता रानी के दरबार में बैठे हैं।हम सभी को अपनी अंदर के बुराईयों का त्याग करना चाहिए। एवं सेवा व धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए सभी को प्रेरित करना चाहिए कि लोग नशे से दूर रहें क्योंकि नशा ही नाश का करण बनता है। साथ ही कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी व भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू ने भी संबोधित करते हुए मां जगदम्बा व मां दुर्गा की महिमा का जिक्र किया व सभी को नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राम के विकास के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के सहयोग से जिला पंचायत सभापति बिरम रामकुमार मंडावी ने 01.00 लाख रुपए किचन शेड निर्माण व 01.50 लाख रुपए कचरा पेटी के लिए घोषणा की जिससे गांव स्वच्छ व सुंदर बना रहे।साथ ही इस अवसर पर सालिक राम पटेल पूर्व सरपंच,राम कुमार मंडावी महामंत्री, श्रीमती स्वाति मंडावी सरपंच,सवाराम साहू ग्राम पटेल,एस कुमार सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि, मनोज साहू, जगेश्वर साहू, महेश,जीत राम साहू,मन्नू राम नेताम, अशोक साहू, रामसिंह नेताम समेत पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *