भोलापुर मे नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ
&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम भोलापुर में राज्य सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की मांग पर आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 03 का शुभारंभ जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया । इस अवसर पर मुख्यरूप से प्रकाश मोटघरे जनपद सदस्य ,श्रीमती भानबाई मंडावी जनपद सदस्य मौजूद रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के उत्थान में भारत सरकार एवं राज्य सरकारें महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित कर रही हैं। ये सबका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुरक्षित करना और पोषण स्तर को बढ़ाना है। हमारी सरकार की प्रमुख महिला एवं बाल विकास योजनाएँ एवं आँगनवाड़ी सेवाएँ
6 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क पोषण आहार, स्वास्थ्य परीक्षण और शिक्षा की सुविधा। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं को भी लाभ देना है । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण व स्वास्थ्य देखभाल हेतु ₹5,000 की आर्थिक सहायता ,पोषण अभियान कुपोषण को समाप्त करने के लिए चलाया गया राष्ट्रीय अभियान। बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं पर विशेष ध्यान।बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा को बढ़ावा देना। लिंगानुपात सुधारने के लिए सामाजिक अभियान। वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र)हिंसा पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा, कानूनी मदद, परामर्श और अस्थायी आश्रय। स्वाधार गृह योजना बेसहारा, परित्यक्त और संकटग्रस्त महिलाओं के लिए आश्रय, भोजन, वस्त्र और शिक्षा।
महिला हेल्पलाइन (181) किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या हिंसा की शिकार महिला के लिए 24×7 सहायता । प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण व गरीब महिलाओं को धुआँ रहित रसोई (LPG गैस कनेक्शन) उपलब्ध कराना। महिलाओं का सशक्तिकरण बच्चों का समुचित पोषण व शिक्षा मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक भागीदारी को बढ़ाना है । साथ ही राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन की सबसे बड़ी योजना है,जिससे ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के शादीशुदा माताओं को 1000 रुपए प्रतिमाह सीधा लाभ उनको मिल रहा रहा ।
इस कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती चमेली ठाकुर,सोहन साहू अध्यक्ष भाज्युमों मंडल छुरिया,नकुल नेताम अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति छुरिया,महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कमलावती मरकाम,सुपरवाइजर साहू मैडम रूखम पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।
