पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति और समाज के मार्गदर्शक


&जसीम कुरैशी की रिपोर्ट&
छुरिया : भारतीय जनता पार्टी मंडल छुरिया द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती जिला भाजपा के निर्देश पर रेस्ट हाउस छुरिया में मनाई गई । इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष अजय पटेल रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि
उपाध्याय जी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक जनसंघ (भा.ज.पा. के पूर्व स्वरूप) के प्रख्यात नेता, दार्शनिक, समाज सुधारक और चिंतक थे। उन्होंने “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत दिया, जो आज भी भारतीय राजनीति और समाज के लिए मार्गदर्शक माना जाता है। आगे श्री अजय पटेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म
जन्म: 25 सितंबर 1916, नगला चंद्रभान, मथुरा (उत्तर प्रदेश) हुवा । मुगलसराय रेलवे स्टेशन अब दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से बनाया गया ।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
बचपन में ही माता-पिता का निधन हो गया, जिससे वे अनाथ हो गए।
उनका पालन-पोषण नाना और चाचा ने किया । प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान के सीकर से की। उच्च शिक्षा के लिए कानपुर और फिर प्रयाग (इलाहाबाद) विश्वविद्यालय से अध्ययन किया । भारतीय अर्थनीति, विकास का एक वैकल्पिक मॉडल राजनीति और राष्ट्रधर्म ,लेख, भाषण और विचार संकलित रचनाएँ समाजवाद से सावधान – भारतीय समाज और पश्चिमी विचारधारा पर चर्चाभारत के विभाजन और अखंडता पर चिंतन अंत्योदय: समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना। स्वदेशी अर्थव्यवस्था: भारतीयता पर आधारित आर्थिक मॉडल।
संस्कृति आधारित राजनीति: पाश्चात्य विचारधाराओं से अलग भारतीय मूल्यों पर जोर। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के लिए विचारधारा का आधार हैं। इस कार्यक्रम में कांता प्रसाद साहू, अध्यक्ष मंडल भाजपा छुरिया, शेखर भरतद्वाज,अशोक मरकाम महामंत्रीद्वय,राधेश्याम शर्मा,अमीर खान, नैन सिंह पटेल,मायाराम साहू,राजकुमार सिन्हा, भानबाई मंडावी जनपद सदस्य,टीकम साहू,सोहन साहू,नकुल नेताम,रुखम पांडे,भूषण ठाकुर,कुश कुंभकार,ईश्वर मंडावी,राजा वैष्णव,ओमप्रकाश साहू सहित कार्यकर्तगण मौजूद रहे ।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *