ग्राम पंचायत मेटेपार में विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेटेपार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा व जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी व भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहु व जनपद पंचायत सभापति हेमिन साहु भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ महतारी के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई विभिन्न प्रकार के विकास कार्य जैसे सीसी रोड व मां शीतला मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव द्वारा ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके गांव में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया है। नवरात्रि का पावन अवसर पर मां शीतला मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया है। श्रीमती वैष्णव ने कहा कि हम सभी तो बस एक माध्यम है जो भी काम होता है माता के आशीर्वाद से होता है। निश्चित रूप से हम सभी गांवों के विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।और आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर गांव के विकास को आगे बढ़ायेंगे। साथ ही कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि द्वारा भी संबोधित किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम में भेषबाई साहू सभापति जनपद पंचायत छुरिया, डोमन पटेल महामंत्री भाजपा मंडल गैंदाटोला,कुमार साय साहू,हनीफ कुरैशी, नैन सिंह पटेल,हेमा कंवर संरपच ग्राम पंचायत मेटेपार, गजेंद्र यादव, विक्रम चंद्रवंशी, ब्रम्हानंद खल्हारे, शोभा राम चंन्द्रवंशी, बृजमोहन चंद्रवंशी,अगनुराम टेमुनिरिया, मोहित निषाद मंशाराम कंवर पूर्व संरपंच समेत पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *