नागरकोहरा में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन अवसर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चुम्मन साहू


&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया आज छूरिया ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायत नागर कोहरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चुम्मन साहू के हाथों संपन्न हुआ कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच कवर मैडम जी उपसरपंच पीतांबर कवर जी पूर्व सरपंच भारत साहू जी महाराजपुर सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नूतन साहू जी ग्राम के प्रमुख केवल रामसाहू जी पंच रवि वैष्णो संतोष कंवर शंकर राम साहू झग्गर राम साहू निर्मल हीमवर जी पूर्णिमा साहू जीवन बीमा अभिकर्ता एवं कबड्डी प्रतियोगिता के पूरा पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति में एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ समापन अवसर की बेला पर मुख्य अतिथि चुम्मन साहू ने कहा की कबड्डी छत्तीसगढ़िया खेल है जो पुराना खेल जिसे लोग भूलते जा रहे थे उसे जीवंत रखने का काम ग्रामीण जनों को रखने के लिए एवं आयोजक समिति को बधाई एवं धन्यवाद दिए साथ ही साथ कबड्डी खेल के बारे में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल को खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए खेल में हार और जीत तो लगा रहता है लेकिन जो खिलाड़ी संयमित और नियम कानून में रहकर खेलते हैं वह आगे बढ़ते हैं इस तरह सब खिलाड़ी भाइयों को संबोधित किया साथ ही साथ आयोजक समिति को एवं ग्रामीण जनों को आभार व्यक्त किया की हर साल की भांतिइस साल भी आप लोगों ने मुझे आमंत्रित किए इसके लिए सभी लोगों का दिल से आभार जताया और अपने उद्बोधन में कहा कि आपका गांव मेरे गांव से अलग नहीं है और आप जब भी मुझे आमंत्रित करेंगे मै आपके गांव के लिए 24 घंटा आप लोगों की मदद करने तत्पर रहूंगा ये बात कहा

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *