&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:-जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव राज मिस्त्री संघ ग्राम भर्रीटोला ब द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई। साथ ही पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति बिरम मंडावी ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा महामंत्री रविन्द्र वैष्णव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती या विश्वकर्मा पूजा भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें दुनिया का डिजाइनर माना जाता है। उन्होंने द्वारका के पवित्र शहर का निर्माण किया जिस पर श्रीकृष्ण का शासन था। भगवान विश्वकर्मा ने भी देवताओं के लिए कई हथियार बनाए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने सृष्टि के प्रथम अभियंता, वास्तुकार और शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
व उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर सृजन, परिश्रम और समर्पण का मार्ग अपनाने को कहा गया। साथ ही इस अवसर पर जनपद सदस्य राधिका चंन्द्रवंशी,संरपंच समेबाई पडौती, संरपच गुरूचरण कतलाम,सीताराम धावडे,राजकुमार निषाद,पवन यादव,लेखराम निर्मलकर,बुधारूराम पडौती,दयाराम चंन्द्रवंशी,मानिक चंन्द्रवंशी, रेवाराम लाडेकर,आशाराम कंवर, बलेश्वर कंवर, शिवेंद्र सिंह,समेत ग्राम वासी व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।
