&जसीम कूरैशी कि रिपोर्ट&
छुरिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।इसी अवसर पर भाजपा मंडल गैंदाटोला द्वारा ग्राम पंचायत हैदलकोड़ो में स्वच्छता कार्यक्रम व एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य रूप से उपस्थित रही। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के 15 वे वित्त के राशी से प्रदत्त पानी टैंकर के पूजा कर ग्राम वासी को समर्पित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहून बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा मंडल गैंदाटोला द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है। जिसमें आज स्वच्छता का कार्यक्रम व वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।जिसमें राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव की उपस्थिति में स्कूल प्रांगण में साफ सफाई किया गया व वृक्षारोपण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान कि शुरुआत की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वैष्णव ने इसके सफल कार्यान्वयन हेतु गांव के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहु, महामंत्री रामकुमार मंडावी, उपाध्यक्ष रीना कुलदीप, उपाध्यक्ष कुमार साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विष्णु साहू,,प्रदीप वर्मा ,एस कुमार सिन्हा,होम साहू सरपंच,हेमंत कौशल सरपंच,शशि कुमार खिलारी उपसरपंच ,गजेंद्र पाल, रामकुमार यदु ग्राम पटेल,तारा साहू,सुनीता बंजारे, पुष्पा बंजारे,भुनेश्वरी उईके,सीमा उईके,लोमिन साहू , जानकी मरकाम,लेखराम साहू,प्रकाश साहू,थानसिंह साहू,सुशीला साहू,गंगोत्री जांगड़े,निमेश्वरी साहू,गंगोत्री उईके, जया उईके, बसंती साहू,पवन रेखा खिलारी,हिना ख़ुटेरे कामनी खिलारी,सुनीता जोशी , बिल्लू सेन, खिलावन जेथमल, दुर्गा साहू निर्मल मरकाम संजय साहू , गीतादास साहू,डेविड नेताम,गुलाब चंद साहू ग्राम पंचायत एवं शाला परिवार समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे..
