सावन की रिमझिम में सजी कचना की किटी ग्रुप की हरियाली

रायपुर। कचना स्थित राजीवलोचन परिसर की किट्टी ग्रुप की महिलाओं ने 20 जुलाई को वीआईपी क्लब, वीआईपी स्टेट में सावन उत्सव और किटी पार्टी का रंगारंग आयोजन किया। कार्यक्रम में जहां पारंपरिक परिधानों की शोभा दिखी, वहीं आधुनिक अंदाज़ में उत्सव की उमंग भी नजर आई।

इस बार किटी पार्टी को सावन उत्सव की थीम से जोड़ा गया था। सभी महिलाओं के लिए विशेष ड्रेस कोड रखा गया था — लाल साड़ी के साथ हरी चूड़ियां और हरी साड़ी के साथ लाल चूड़ियां। उत्सव में शामिल हर महिला ने इस थीम को पूरे उत्साह से अपनाया। मेंहदी रचे हाथों, पारंपरिक साज-सज्जा और हँसी-ठिठोली के साथ महिलाओं ने सावन की छटा को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अंदाज़ में हुई, जिसमें स्वादिष्ट व्यंजनों की महक से माहौल महक उठा। झूले की झूलन के साथ सावन के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए गए। साथ ही महिलाओं ने कई रोचक गेम्स में भाग लिया और खूब मस्ती करते हुए सोशल मीडिया के लिए रील्स भी बनाई।

इस आयोजन में संगीता कनौजिया, रक्षा चंदेल, योगिता तलोकर, देवयानी भंडारी, सपना डागा, कृष्णा साहू, बीना पाढ़ी और रेणुका काले सहित सभी सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर इस दिन को यादगार बना दिया।

हरियाली और उत्साह से भरे इस आयोजन ने सावन की उमंग को और भी हरा-भरा कर दिया।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *