रायपुर(Raipur)20/07/2025: जसीम कुरैशी की रिपोर्ट, छूरिया खुज्जी विधान सभा क्षेत्र अंर्तगत गैंदाटोला मंडल के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया इस प्रेरणादायक भ्रमण के दौरान सभी सदस्यों ने न सिर्फ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को करीब से जाना बल्कि पक्ष- विपक्ष के बीच जनहित में होने वाली चर्चाओं को सजीव रूप में देख और समझा।
यह सुखद अनुभव सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय रहा , जिससे लोकतंत्र के प्रति सम्मान और समझ और भी गहरी हुई विधानसभा भ्रमण के दौरान पदाधिकारियों ने विधानसभा परिसर में कैबिनेट मंत्रियों,विधायक गणों से सौजन्य मुलाकात कर गाँव एवं क्षेत्र के प्रमुख मांगो को स्वीकृति हेतु आवेदन सौंपा। सत्र समाप्ति के बाद विधानसभा सभा अध्यक्ष डाक्टर रमनसिंह के निर्देश पर जंगल सफारी , पुरखौती मुक्तांगन का भी भ्रमण सभी सदस्यों को करवाया गया।
इस सुखद भ्रमण में मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू ,जिला पंचायत सभापति बीरम मंडावी , जनपद सभापति हेमिन साहू, मंडल महामंत्रीद्वय डोमेन पटेल,रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष हनीफ कुरैशी, उपाध्यक्ष कुमारसाय साहू,अंजनी शर्मा , सह कोषाध्यक्ष राजाराम साहू, मंत्री रीना कुलदीप, मंजू साहू , एस कुमार सिन्हा, सांस्कृतिक प्रभारी कीर्ति गंगासागर ,मीडिया प्रभारी चित्रांगन साहू, सह मीडियाप्रभारी गौरव अग्रवाल ,सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा,सह सोशल मिडिया प्रभारी लोकेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुकृत साहू , जनपद प्रतिनिधि विष्णु साहू , सरपंच प्रतिनिधि गैंदलाल साहू ,खेमराज गंगा सागर की उपस्थिति रही इस सुखद भ्रमण के लिए विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव , भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,भाजपा जिला महामंत्री रविंद्र वैष्णव का सभी सदस्यों ने आभार व्यक्त किया
