रायपुर(Raipur) छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 18 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय इस सत्र में सरकार कई अहम विषयों पर चर्चा कर सकती है, जिनमें नीतिगत फैसलों के साथ-साथ जनहित के मुद्दे भी शामिल हैं।
कैबिनेट बैठक बुधवार को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा संभव
विधानसभा सत्र से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नीतिगत निर्णयों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में निम्नलिखित प्रमुख प्रस्तावों पर विचार हो सकता है:

खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर योजनाएं
शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण (Rationalization) नीति
शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपूंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति
मुख्यमंत्री साय पहले ही राजपत्रित अधिकारियों के संगठन को इन प्रस्तावों के प्रति सकारात्मक रुख जताते हुए आश्वासन दे चुके हैं। अब इन फैसलों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है।
