रायपुर(Raipur) राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान विधायक मिश्रा ने भगवान जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर (रायपुर) में आयोजित होने वाले रथ यात्रा महोत्सव के लिए राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।
विधायक ने कहा कि यह रथ यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और एकता का भी संदेश देती है।
