वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करती है:- किरण रविन्द्र वैष्णव

कूरैशी कि रिपोर्ट&छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम पंचायत बेंलरगोंदी में एक पेड़ मां के नाम के तहत 10 वृक्षों का वृक्षारोपण कार्य की । जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर इस अभियान की शुरुआत की गई है।इस अभियान का का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।वृक्षारोपण से वायु और जल प्रदूषण को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने, और जैव विविधता को बढ़ाने में मदद मिलती है।वृक्षारोपण से शहरों और गांवों में हरियाली बढ़ती है, जिससे वातावरण अधिक सुंदर और स्वस्थ बनता है। श्रीमती वैष्णव ने सभी से अपील की है की सभी को वृक्षारोपण कार्यक्रम के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करें व अधिक से अधिक पेड़ लगाने प्रेरित करे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *