मध्यप्रदेश सरकार को इस दिशा में आदेश जारी करने पर बधाई देते हुए छःत्तीसगढ़ सरकार से भी जल्द आदेश जारी करने की मांग की :
शरनजीत सिंह तेतरी
2020 में तकनीकी खामियों के चलते जो वेब मीडिया इम्पैनल नहीं हुए सरकार उन्हें भी तत्काल इपैनल करे : भारत योगी
20 -25 साल की पत्रकारिता कर चुके जर्नलिस्ट वेब मीडिया में सक्रिय : अमित मिश्रा
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन (आई जे एफ) ने कोरोना काल मे वेब मीडिया के पत्रकारों को फ्रंट लाइन में बिना भेदभाव के इंपैनल ओर अधिमान्यता के श्रेणी से हटाकर जोड़ ने की मांग की है। मध्यप्रदेश सरकार को इस दिशा में आदेश जारी करने पर बधाई देते हुए छःत्तीसगढ़ सरकार से भी जल्द आदेश जारी करने की मांग की है।इंडियन जर्नलिष्ट फेडरेशन की वेब मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी शरनजीत तेतरी सयोजक भारत योगी सह सयोजक अमित मिश्रा ने कहा कि वेब मीडिया को प्रेस परिवार से अलग नहीं किया जा सकता है।

