रायपुर -राजधानी शहर रायपुर में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित कोरोना पॉजिटिव मरीजों के समुचित उपचार और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य विभाग एवं रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहयोग से रायपुर नगर पालिक निगम प्रशासन एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से लोकस्वास्थ्य जागरूकता एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अनेक लोकस्वास्थ्यकारी कदम निरंतरता से उठाए जा रहे हैं ।

