पटवारियों को धमकाकर हड़ताल खत्म कराना भाजपा सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता का प्रमाण

रायपुर(Raipur)22 नवंबर 2026: प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार40 दिन से आंदोलन कर रहे पटवारियों की जायज मांगों को पूरा करने में नाकाम है, इसलिए अब डर, धमकी और दमन के सहारे आंदोलन को जबरिया स्थगित कराई है। पटवारियों को धमकाकर नोकरी से बर्खास्त करने झूठे मामले दर्ज कर प्रताड़ित कर हड़ताल को स्थगित कराना भाजपा सरकार की तानाशाही और कर्मचारी विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में शासकीय कर्मचारियों की समस्या को सरकार बनने पर 100 दिन में निराकरण करने का वादा किया था मोदी की गारंटी बताई थी। आज तीन साल बाद पर कर्मचारियों की समस्या जस की तस है।

अब सरकार गारंटी को पूरा करने के बजाए दमन पर उतर आयी है ये कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी है। सरकार ने पटवारियों की वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति का अधिकार देने और वर्षों से लंबित सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें भयभीत कर आंदोलन से पीछे हटने मजबूर किया है।ये भाजपा के लोकतंत्र विरोधी होने का जीता जागता प्रमाण है।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का चरित्र अब साफ हो चुका है, जो भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है, सरकार उसकी आवाज दबाने धमकी और दमन का रास्ता अपनाती है। पटवारी 40 दिन से अपनी मांगों को लेकर सरकार के दरवाजे खटखटा रहे थे, लेकिन सरकार के पास उनकी समस्याओं का समाधान करने की इच्छाशक्ति नहीं है। सरकार कर्मचारियों को सम्मान देने के बजाय उन्हें नौकरी जाने का भय दिखाकर गुलामों की तरह रखना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हड़ताल स्थगित कराने से सरकार की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। पटवारियों के साथ अन्याय हुआ है, उनकी मांगें आज भी लंबित हैं और सरकार जवाब देने से बच रही है। भाजपा सरकार यह भ्रम न पाले कि धमकी देकर कर्मचारियों की आवाज हमेशा के लिए दबा देगी। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानते हैं और कांग्रेस उनके अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार यदि वास्तव में कर्मचारी हितैषी है तो पटवारियों की वेतन विसंगति तत्काल दूर करे, पदोन्नति के अधिकार सुनिश्चित करे और लंबित मांगों पर समयबद्ध निर्णय ले। अन्यथा भाजपा सरकार का कर्मचारी हितैषी होने का दावा महज राजनीतिक ढकोसला है। धमकी से हड़ताल स्थगित कराई जा सकती है, कर्मचारियों का आक्रोश और सरकार के प्रति नाराजगी खत्म नहीं की जा सकती।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *