सरकार विफल और जनता का खो चुकी भरोसा

रायपुर(Raipur)20 नवंबर 2026: साय सरकार तीन सालों में विफल हो गई है सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश का कोई भी वर्ग सरकार से संतुष्ट नहीं है। किसान युवा महिला हर वर्ग को सरकार ने ठगा है। मोदी को गारंटी के नाम पर सरकार में आए लेकिन अब उसी गारंटी को भूल गए। महिलाओं को 500 में सिलेंडर देने का वादा किये थे आज जनता दुगुने दाम पे सिलेंडर खरीद रही। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। 57000 शिक्षकों के पद खाली है। 10400 से अधिक स्कूलों को बंद करने के बाद सरकार का मन नहीं भरा अब 200 स्कूल बेचने जा रहे है।प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।

राजधानी का माना तूता धरना स्थल में सरकार के खिलाफ आंदोलनों का मेला लगा है। पटवारी, डीएड अभ्यर्थी सी.ए.एफ अभ्यर्थी मितानिन बहने सहायिकाएं सभी हड़ताल पर है। बस्तर से लेकर सरगुजा तक प्रदेश में सड़को की हालत खराब है समझ नहीं आता सड़को पर चल रहे या गड्ढों में।प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि राशन कार्ड से लोगों का नाम काटा जा रहा पिछले चार महीने से लाखों लोगों को राशन नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार हो गया है अस्पतालों में नकली दवाएं सप्लाई हो रही। प्रदेश के 70 प्रतिशत अस्पतालों में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की कमी है। एक लाख सरकारी नौकरी का वादा किये थे तीन साल में चार हजार भी सरकारी नौकरी नहीं दे पाए।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है लुट हत्या ब्लात्कार की घटनाएं आम है। आदमी जिंदा जलाए जा रहे घर में घुस कर गोली मारी जा थी। महिलाएं सुरक्षित नहीं है रोज 8बलातकार की घटना हो रही। अवैध शराब गली गली में बिक रही शराब बंदी की बात करने वाले ओवरईटिंग करवा रहे है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया शराब बंदी तो दूर शराब दुकानों की संख्या बढ़ा दी गई।प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बिजली के दाम मंहगे हो गए स्मार्ट मीटर लगा कर 5 बार दाम बढ़ा कर जनता को सरकार लूट रही है। 400 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिए । सरकार राज्य के जल जंगल जमीन को उद्योग पतियों को दे रही बस्तर से ले कर सरगुजा तक जंगलों को काटा जा रहा यह सरकार अदानी की सरकार है छत्तीसगढ़ की जनता की सरकार नहीं है। यह सरकार पूरी तरह विफल है। जनता का भरोसा खो चुकी है। 2028 में इनकी विदाई तय है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *