लंबित महंगाई भत्ते एवं एरियर्स राशि की मांग
पटवारियों के हड़ताल का समर्थन, मांगो पर विचार कर उचित समाधान निकाले सरकार।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेश का सबसे बड़ा कर्मचारी मंच
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया //-
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, ब्लॉक इकाई छुरिया, के पदाधिकारीयो एवं सदस्यों ने शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू की अगुवाई तथा ब्लाक संयोजक यशवंत नेताम के नेतृत्व में विगत 18 नवंबर को स्थानीय जनपद पंचायत कार्यालय से तहसील ऑफिस तक मोटर साइकिल रैली निकालकर तहसीलदार को राज्य के समस्त कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ता वह अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
यह बात उल्लेखनीय की छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 33 जिला एवं 146 विकासखंड मुख्यालयो में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य कर्मचारीयो के लंबित महंगाई भत्ते एवं संपूर्ण एरियर्स राशि सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इसी कड़ी में स्थानीय ब्लाक मुख्यालय में भी ज्ञापन दिया गया। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन प्रदेश के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारीयो का एक ऐसा विशाल मंच है जिसमें राज्य के लगभग 120 से अधिक संगठन सम्मिलित हैं। उक्त मंच में डिप्टी कलेक्टर से लेकर एसडीएम, बीईओ से लेकर डीईओ, शिक्षक से लेकर लेखापाल, कृषि विस्तार अधिकारी से लेकर पटवारी तथा बिजली विभाग, पशुपालन सांख्यिकी, जनपद पंचायत, तहसील, न्यायालय, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित राज्य के तमाम विभाग सम्मिलित हैं।
केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारीयो के महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद राज्य में भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि होना था, लेकिन वह अभी तक नहीं हुआ है। ज्ञापन सौंपने वालो में पदाधिकारी एवं सदस्यगण राजेंद्र लाडेकर, नरेंद्र तिवारी, विकास गुप्ता, सुनील देवांगन, मोहित राम साहू, हेमलाल सहारे, जागेश्वर साहू एवं फगुवा राम सिंहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
