छुरिया स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर बड़ा प्रहार: वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से की मूलकातजीवनदीप समिति के पदेन अध्यक्ष भी नहीं लेते मामले पर संज्ञान?पूर्व में कलेक्टर भी ले चुके हैं इस मामले पर संज्ञान हो चुकी है शिकायत फिर भी नहीं दिख रहा है कोई प्रभाव?


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया/आम जनता के स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को राजनीति से ऊपर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की देख रेख में हो रहे भारी अव्यवस्थाओं आलम यह है कि है वरिष्ठ नेताओं को लेना पड़ रहा है संज्ञान इस अहम मुलाकात में उन्होंने अस्पताल की बदहाल स्थिति और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर मंत्री जी के सामने क्षेत्र की जनता का पक्ष मजबूती से रखा।
आखिर छुरिया बीएमओ को किसका है संरक्षण?
इस पूरे मामले के बीच पूरे क्षेत्र में यह सवाल सबसे ज्यादा गूंज रहा है कि आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है? स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और बीएमओ की कार्यप्रणाली पर पूर्व से लेकर वर्तमान तक लगातार गंभीर आरोप लगते रहे हैं। शिकायतों और अनियमितताओं के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से आम मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है और लोगों में भारी आक्रोश है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया सख्त संज्ञान और सुधार का आश्वासन
मुलाकात के दौरान श्री डड़सेना ने अस्पताल में संसाधनों की कमी, स्टाफ की लापरवाही और मरीजों को हो रही परेशानियों से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विस्तार से अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने मामले की गंभीरता को समझते हुए उनकी बातों को बेहद ध्यान से सुना और क्षेत्रवासियों को जल्द ही बेहतर व सुगम स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध कराने का ठोस भरोसा दिलाया।
जनहित के मुद्दों पर सदैव मुखर रहे हैं डड़सेना
गौरतलब है कि भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद डड़सेना छुरिया क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा से संवेदनशील, मुखर और सक्रिय रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री तक सीधे क्षेत्र की आवाज पहुंचाने की उनकी इस पहल से स्थानीय लोगों में एक नई उम्मीद जगी है कि अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तस्वीर बदलेगी और व्यवस्थाओं में सुधार होगा वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीवनदीप समिति में पदेन अध्यक्ष पद पर विराजमान पदाधिकारी आखिर क्यों नहीं लेते लोगों के हेल्थ से खिलवाड़ के मामले पर कोई बड़ा एक्शन यह भी एक स्थानीय लोगों का बहुत बड़ा आरोप है पद पाकर सिर्फ नेम प्लेट तक ही शायद सीमित हो गए हैं लोग गंभीर मामला?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *