विधायक पुरन्दर मिश्रा ने स्वर्गीय उपेंद्र पंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायपुर(Raipur)17.11.2026: सराईपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तोषगांव में आयोजित स्वर्गीय उपेंद्र पंडा की श्रद्धांजलि सभा में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय पंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय उपेंद्र पंडा का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

किसी अपने का बिछड़ना अत्यंत पीड़ादायक होता है। उनके व्यक्तित्व एवं स्मृतियां सदैव हम सभी के बीच जीवित रहेंगी। दुःख की इस घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *