रायपुर(Raipur)17.11.2026: सेंट विंसेंट पैलोटी महाविद्यालय, रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक हैं।

खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस दौरान विधायक मिश्रा ने प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में रायपुर संभाग की 12 महाविद्यालयीन टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

इस अवसर पर फादर शांति प्रकाश पन्ना, दिलीप लकरा, फादर अमित तिर्की, उप प्राचार्या डॉ. पदम गौरी सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
