छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते जा रहे अपराध

रायपुर(Raipur)17 नवंबर 2026: प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने रायगढ़ में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रायगढ़ की घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। प्रदेश में बेटियां अपने घरों से बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस कर रही हैं।प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 8 दुष्कर्म की घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। आखिर प्रदेश की बेटियों को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी किसकी है? क्या भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के अपने वादे को भूल चुकी है?प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज जमीनी हकीकत इन दावों से अलग दिखाई दे रही है। नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहे जघन्य अपराध समाज और शासन-प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह विभाग की है। महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध की घटनाएं सामने आने के बावजूद सरकार की ओर से प्रभावी रोकथाम और जवाबदेही सुनिश्चित होती दिखाई नहीं दे रही है। गृह मंत्री को बताना चाहिए कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं?प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मांग की है कि रायगढ़ की घटना के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता को उचित चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा मामले की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जाए।प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल भाषणों और विज्ञापनों से सुनिश्चित नहीं होगी। इसके लिए मजबूत कानून व्यवस्था, पुलिस की जवाबदेही, त्वरित कार्रवाई और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना जरूरी है। भाजपा सरकार को बताये कि छत्तीसगढ़ की बेटियां कब सुरक्षित होंगी।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *