मनमाने तरीके से सुरक्षा निधि वसूलना गरीबों की जेब पर डाका? चुम्मन साहूजिला कांग्रेस प्रवक्ता ने भारी-भरकम बिजली बिलों पर उठाए सवाल,कहा- सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में उपभोक्ताओं का हो रहा आर्थिक शोषण


जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया,
बिजली बिलों में जुड़कर आ रही सुरक्षा निधि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता चुम्मन साहू ने एक प्रेस बयान जारी कर बिजली विभाग द्वारा की जा रही वसूली को आम जनता और गरीबों के साथ अन्याय करार दिया है।
प्रवक्ता चुम्मन साहू ने कहा कि बिजली बिलों के माध्यम से उपभोक्ताओं से मनमाने तरीके से सुरक्षा निधि वसूली जा रही है, जो सीधे तौर पर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब में डाका डालने जैसा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक सरप्लस (अतिरिक्त) बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है, इसके बावजूद यहाँ के निवासियों को राहत मिलने के बजाय भारी-भरकम बिजली बिल थमाए जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के इस दौर में पहले से ही आम आदमी का बजट बिगड़ा हुआ है, ऐसे में अतिरिक्त सुरक्षा निधि का बोझ डालना पूरी तरह से अनुचित है। कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा निधि के नाम पर की जा रही इस अतिरिक्त वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और बिजली बिलों में राहत दी जाए।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *