आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का सम्मान कर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने बढ़ाया उत्साह

रायपुर(Raipur)16.11.2026: आज रायपुर के कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके सेवाभाव, समर्पण एवं योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं समाज की आधारशिला को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं केवल अपने दायित्वों का निर्वहन ही नहीं करतीं, बल्कि एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज के निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। उनका कार्य सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। विधायक मिश्रा ने सभी सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनके परिश्रम और योगदान को उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा संतोष साहू,महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *