(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरियाछत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के मंशा अनुरूप छुरिया विकास खंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर प्रधानपाठक यु.एस. मंडावी के कुशल निर्देशन एवं नवाचारी शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी के सफल संयोजन में बाल मेला सहित विभिन्न प्रकार के शिक्षाप्रद आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत किया गया। बच्चों ने तिलक लगाकर शिक्षकों का स्वागत किया।
वक्ताओं ने बाल दिवस के संबंध में अपनी विचार व्यक्त करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालकर देश के विकास के लिए दिये योगदान को याद कर आधुनिक भारत का शिल्पी बताया। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रखने वाला प्रधानमंत्री बताया। जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति विशेष लगाव एवं प्यार के कारण बच्चे नेहरू जी को चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। नेहरू जी बच्चों के बीच में चाचा के रूप में लोकप्रिय हुए। नेहरू जी के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। विभिन्न प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में श्रृजन क्षमता का विकास होता हैं तथा अच्छे से अच्छा निर्माण कार्य करने का कोशिश करते हैं।
बच्चों ने रंगोली, चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कु.काजल पटेल, गितेश साहू एवं रुपाली सिन्हा क्रमशः रंगोली, चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता रहे।बाल मेला में आलू भजिया, मैगी, गुलगुला भजिया,गुपचुप, पाश्ता, शक्कर पारा, भेल,फल, आलू पकोड़ा,गन्ना,पोहा आदि सामाग्री का क्रय विक्रय किया गया। शिक्षकों ने पौष्टिक आहार के लाभ से बच्चों को अवगत कराया तथा सेहत पर विपरीत असर डालने वाले खाद्य पदार्थों से बचने का आव्हान किया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता को उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्पूर्ण गतिविधियों का कुशल संचालन एवं आभार प्रदर्शन दिनेश कुमार कुरेटी ने किया। सभा को प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने संबोधित किया।इस अवसर पर प्रधान पाठक द्वय यु.एस. मंडावी एवं जाकेश साहू, शिक्षकगण दिनेश कुमार कुरेटी, तिलक राम बढ़ई, शोभराय कार्ते, अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, सुषमा नेताम, गीता कन्नौजे, चुम्मन लाल भुआर्य, जगन्नाथ नेताम, चन्द्र कुमार उइके,भवन सिंह ठाकुर, जितेन्द्र कुमार पटेल, गजेन्द्र कुमार ठाकुर आदि सहित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के समस्त छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
