धान खरीदी के पहले ही दिन भाजपा सरकार के पुख्ता इंतजाम के दावों की खुल गई पोल

रायपुर(Raipur)15 नवंबर 2026: प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार धान खरीदी की शुरुआत से पहले पुख्ता इंतजाम की बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन खरीदी के पहले ही दिन जमीनी हकीकत सामने आ गई। भाजपा सरकार की किसान विरोधी सामने उजागर हो गया। असल में किसानों से वादानुसार 21 क्विंटल धान की खरीदी से सरकार बच रही हैं, इसलिए पहले जिनको टोकन दिया गया हैं उसमे कटौती की गई। धान खरीदी केन्द्रो में बारदाने की कमी, कहीं टोकन और तौल की समस्या, तो कहीं खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था की शिकायतें किसानों की परेशानी बढ़ा रही हैं। किसानों को आॅनलाईन टोकन नहीं मिला, टोकन के लिए जनवरी तक इंतजार करने कहा गया। पंजीयन ऐप में रकबा कम होने के कारण धान कम खरीदी हुई, कई किसानों का रिकॉर्ड नहीं मिला। कई धान खरीदी केंद्र में बोहनी तक नहीं हुई।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार बताये कि जब पहले से धान खरीदी की तारीख तय थी, तो व्यवस्थाएं दुरुस्त क्यों नहीं की गयी? हर साल धान खरीदी के नाम पर किसानों को इंतजार और परेशानियां क्यों झेलनी पड़ती हैं? सरकार आखिर मोदी की गारंटी पूरा करने से भाग क्यों रही हैं? किसान अगर अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित रहेगा तो उसको होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई कौन करेगा? भाजपा सरकार को अपने किसान विरोधी मंशा से बाहर निकलना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते खरीफ सीजन में सरकार के धान खरीदी में भारी अव्यवस्था के चलते सात लाख से अधिक किसान धान नहीं बेच पाए थे। धान खरीदी में अव्यस्था गड़बड़ी के चलते किसानों ने आत्मघाती कदम उठाया था, कीटनाशक पी लिए थे, कुछ किसानों की तनाव के चलते स्वास्थ की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। चालू खरीफ सीजन में भी सात लाख से अधिक किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया हैं। अनावरी रिपोर्ट में धांधली, रकबा कम होने की शिकायत मिल रही हैं। चालू खरीफ सीजन में सिर्फ 42 दिन धान खरीदी हो गई इससे स्पष्ट है सभी किसान अपना उपज बेच नहीं पायेगा। ये सरकार रचित षड्यंत्र हैं जिससे किसानों को नुकसान होगा। कांग्रेस मांग करती है धान खरीदी की अव्यवस्था सुधार किया जाये, किसानों को मेन्युअल टोकन देने की व्यवस्था करे।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *