कृषक उन्नति योजना के विस्तार को बताया किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है प्रदेश सरकार
21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित खरीदी सीमा से कम धान उपार्जन होने पर भी किसानों को मिलेगा ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता का लाभ
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हो गया है। प्रदेशभर में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही किसानों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति भोलापुर में आयोजित धान खरीदी शुभारंभ एवं उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया के शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए क्षेत्र के किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान यहां के मेहनतकश किसान और उनकी कृषि संस्कृति से है। किसानों की मेहनत से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है तथा गांवों में खुशहाली आती है। इसलिए किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य और कृषि कार्यों के लिए आर्थिक संबल उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।साथ ही इस अवसर पर सेवा सहकारी समिति भोलापुर अध्यक्ष श्री नकुल नेताम, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी श्री शिशुपाल साहू, ग्राम के संरपंच श्रीमती चमेली ठाकुर,श्रीमती वीणा सिन्हा संरपंच बैरागीभेडी, श्री किर्तन साहू संरपंच पाडेटोला, वरिष्ठ नेता श्री हेतराम साहू, जिला युवा मोर्चा प्रवक्ता श्री सोहन साहू, श्री कुमार साहू, श्री मोहनीस सिन्हा, श्री पूर्णानंद साहू, श्री पंचराम साहू, श्री टीकम पांडे, श्री रुखम पांडेय पूर्व संरपंच,श्री जागृत साहू, श्री ईशाराम मंडावी,श्री राहुल पांडे, श्री कुलदीप सिन्हा, श्री द्वारिका दास मानिकपुरी, श्री प्रीतम लाल पटेल, श्री जागृत दास साहू समेत किसान भाई उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार किसान हितैषी निर्णय ले रही है। प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना का ऐतिहासिक विस्तार कर किसानों को अतिरिक्त आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल धान की खरीदी तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना, खेती को लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करना भी है।श्रीमती वैष्णव ने कृषक उन्नति योजना के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित खरीदी सीमा से कम धान उपार्जन होने पर भी किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता का लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था किसानों के हित में महत्वपूर्ण है। इससे ऐसे किसानों को भी आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकेगा, जिनका धान निर्धारित खरीदी सीमा से कम मात्रा में उपार्जित हुआ है। सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के प्रयासों को दर्शाता है।उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का रास्ता खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। किसान दिन-रात मेहनत करके प्रदेश के लिए अन्न उत्पादन करते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। ऐसे में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी आय में वृद्धि के अवसर उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। कृषक उन्नति योजना का विस्तार भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सेवा सहकारी समिति भोलापुर में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने किसानों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषक उन्नति योजना के विस्तार से किसानों को मिलने वाली आदान सहायता निश्चित रूप से कृषि क्षेत्र को आर्थिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।समृद्ध किसान, खुशहाल गांव और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही उक्त कार्यक्रम को सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री नकुल नेताम व ग्राम के वरिष्ठ श्री शिशुपाल साहू ने भी संबोधित करते हुए धान खरीदी के शुभारंभ पर किसानों को शुभकामनाएं दी ।
