समृद्ध किसान, खुशहाल गांव और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही साय सरकार – रविन्द्र वैष्णव
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया झिथराटोला। ग्राम झिथराटोला स्थित सेवा सहकारी समिति में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव के करकमलों से पूजा-अर्चना के साथ किया गया।इस अवसर पर श्री वैष्णव ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों की मेहनत का सम्मान और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने खरीदी केंद्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सुचारू एवं पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने की बात कही।कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पदूम साहू, सरपंच हेमंत साहू, पुरुषोत्तम दास साहू, पूर्व जनपद सदस्य हिरेंद्र साहू, प्रेम नंदेश्वर, सरपंच मिलिंद चंद्रवंशी, सरपंच शिकारीटोला, पूर्व सरपंच चतुर कोसमा, भारत साहू, किशोर टेमरे, भोलाराम पंचारे, हेमसिंह पंचारे, अर्जुन साहू, राजकुमार साहू, चमार राय साहू, श्रीमती लीला बकरे, पतिराम साहू, कुमार साहू, आसाराम साहू, टीकम साहू, बिरझू नेताम एवं समिति प्रबंधक छगन चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर श्री रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों की मेहनत और परिश्रम से समृद्ध होने वाला प्रदेश है। किसान पूरे वर्ष खेतों में पसीना बहाकर अन्न का उत्पादन करते हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। किसानों की मेहनत का सम्मान करना और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध होती है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित खरीदी सीमा से कम धान उपार्जन होने पर भी किसानों को मिलेगा ₹13,839 प्रति एकड़ आदान सहायता का लाभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसान हितों के लिए विष्णुदेव साय सरकार प्रतिबद्ध है।
