आयुष्मान योजना से 112 बीमारी का इलाज निजी अस्पतालों से हटाना गरीब मरीजों के साथ अन्याय

रायपुर(Raipur)14 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 112 ईलाज पैकेज को एक दिसंबर से निजी अस्पतालों से हटाकर सरकारी अस्पतालों के लिए आरक्षित कर गरीब मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया हैं ये फैसला बीमारी से लड़ रहे गरीब मरीजों एवं उनके परिजनों पर वज्रपात साबित होगा। 1 दिसम्बर से लागू होने वाले इस गरीब विरोधी फैसले पर सरकार को तत्काल रोक लगानी चाहिए। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब हैं। सरकारी अस्पताल में डाक्टरों, विशेषज्ञ डाक्टरों, महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टरों के सैकड़ो पद रिक्त हैं नर्सिंग स्टॉफ, सविधाओं की कमी हैं। ऐसे में निजी अस्पताल से 112 बीमारी का ईलाज हटाकर सरकारी अस्पताल में ईलाज आरक्षित करना दुर्भाग्यजनक हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ गरीबों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की गारंटी देती है और दूसरी तरफ उनके इलाज के विकल्प सीमित करने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस फैसले से आंखों की बीमारी: मोतियाबिंद, ग्लूकोमा (काला मोतिया) की जांच, महिलाओं का स्वास्थ्यः हाई रिस्क डिलीवरी, बच्चेदानी निकालने का ऑपरेशन (हिस्टेरेक्टॉमी), मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP),लिवर एवं पेट की बीमारीः अल्कोहलिक लीवर डिजीज, हेपेटाइटिस, पैंक्रियाटाइटिस, गंभीर डायरिया, खून एवं सामान्य बीमारियां गंभीर एनीमिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, एक्यूट ब्रोंकाइटिस, सर्जरी भगंदर (फिस्टुला), सिस्ट (गांठ), बायोप्सी, हड्डियों का इलाज फ्रैक्चर से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन, मानसिक स्वास्थ्य एंग्जायटी, मूड डिसऑर्डर, तनाव संबंधी उपचार, ADHD एवं अन्य मानसिक विकार, कान, नाक एवं गलाः ईएनटी से संबंधित उपचार प्रक्रियाएं ईलाज निजी अस्पतालों में नहीं होगा। सरकारी अस्पताल में इन बीमारी की ईलाज करने वाले डाक्टरों की भारी कमी हैं। ऐसे में गरीब मरीज का इलाज कैसे होगा? जनता जानना चाहती हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि क्या सरकारी अस्पतालों में इतने डॉक्टर, विशेषज्ञ, बेड, ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं कि लाखों अतिरिक्त मरीजों का बोझ उठाया जा सके? सरकार पहले सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारे, डॉक्टरों की भर्ती करे, दवाइयां और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए। उसके बाद गरीबों के इलाज के विकल्प सीमित करने की बात करे। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों में मिलने वाले 112 इलाज पैकेजों को सीमित करने का प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए। गरीबों को सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा मिलनी चाहिए। गरीब की बीमारी का ईलाज सरकारी अस्पतालों की बदहाली से कैसे होंगी?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *