प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पिस्तौल, खाली खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद

रायपुर। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को शाम लगभग 5:30 बजे प्रेस क्लब मोतीबाग परिसर में पिस्टल से हवाई फायरिंग करने एवं धमकी देने की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार किया।प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की लिखित शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 410/2026, धारा 125, 351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।आरोपी से घटना में प्रयुक्त पिस्तौल , 01 खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटनाक्रम की विस्तृत विवेचना के लिए सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *