!
रायपुर। राजधानी रायपुर के श्याम नगर में स्थापित मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही है। नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि भक्तों की लंबी कतारें श्याम नगर से लेकर तेलीबांधा तक नजर आईं। चारों ओर माता के जयकारों और भक्तिमय माहौल से पूरा क्षेत्र धर्ममय हो उठा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मां दुर्गा की इस आकर्षक प्रतिमा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवमी के दिन उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था को खास बना दिया।
गौरा-गौरी समिति के तत्वावधान में आयोजन
श्याम नगर में मां दुर्गा की स्थापना एवं आयोजन में गौरा-गौरी समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति के अध्यक्ष जय गोफन, उपाध्यक्ष मंजिंदर सिंघ तथा सदस्य विजय गोफने , लवदीप सिंघ गिन्नि सिंघ, गोपाल यादव, संस्कार यादव, आदि, आयुष सिंह, पियूष सिंह, लक्ष्य, संजय, लक्की, राजन, चिराग, दीपांशु, पिंटू, अवतार, रोहित, मुकुल, प्रेम, अजीत, अरमान, सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
माता के दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर प्रतिमा की लोकप्रियता और नवमी के अवसर पर भक्तों की भारी उपस्थिति ने श्याम नगर के इस दुर्गोत्सव को राजधानी रायपुर में आकर्षण का केंद्र बना दिया है।
