विशेष अतिथि के रूप में शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, शिक्षक नेतागण दिनेश कुरेटी, कीरत गणवीर, अमरदास बंजारे एवं अन्य रहे
जसीम कुरैशी की रिपोर्ट
छुरिया/
छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने हेतु शिक्षक सम्मान सम्मेलन का गरिमामई एवं भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षकों को छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की ओर से प्रतीक चिन्ह, स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षकों का अभिनंदन किया।
ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रबंधकों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति –
कार्यक्रम में मुख्य अतिथिगण छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष सिंह एवं विकासखंड शिक्षाधिकारी जितेंद्र उइके रहे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू, ब्लाक अध्यक्ष अमरदास बंजारे, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं ब्लाक संरक्षक दिनेश कुरेटी, ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष कीरत गणवीर, शिक्षक नेता राजेंद्र लाडेकर, लोकेश साहू, बैंक के सेवानिवृत अधिकारी विजय गुप्ता, छुरिया शाखा प्रबंधक अनुराग सोनी, चिचोला शाखा प्रबंधक श्रीमती पूजा बुधौलिया, गैंदाटोला शाखा प्रबंधक देवेश कुमार भोई एवं भोलापुर शाखा प्रबंधक पी.यशवंत उपस्थित रहे। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक परिवार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का बारी बारी से प्रतीक चिन्ह, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।
शिक्षकों के लिए ग्रामीण बैंक एक सच्चा मित्र व अच्छा सहयोगी –
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अन्य विशेष अतिथियों ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्रामीण बैंक को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए एक सच्चा मित्र व सहयोगी बताते हुए बैंक की सारी योजनाओं की तरीफ की तथा उपस्थित शिक्षक साथियों से ग्रामीण बैंक की नवीन आवास ऋण योजना, बचत योजना सहित, पर्सनल लोन आदि का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक साथियों का वेतन खाता ग्रामीण बैंक में ही है। जहां हमे आसानी से वित्तीय लाभ एवं सहायता समयानुसार मिलते रहता है जिससे परिवार में जरूरतों की पूर्ति होती है। अनेक साथियों ने यहां से आवास लोन, व्यक्तिगत ऋण आदि समय समय पर लिए है।
वित्तीय अनुशासन एवं मनी मैनेजमेंट पर विशेष मार्गदर्शन –
सम्मेलन के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा शिक्षकों को भविष्य हेतु बचत, वित्तीय अनुशासन और मनी कंट्रोल मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए। अधिकारियों ने आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए इमरजेंसी फंड तैयार रखने की आवश्यकता और भविष्य की सुरक्षा के लिए सही जगह निवेश करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।
आकर्षक जमा एवं आवास ऋण योजनाओं की दी गई जानकारी –
555 दिन की एफडी जमा योजनाओं के अंतर्गत बैंक की 555 दिनों की विशेष मियादी जमा योजना के महत्व आकर्षक ब्याज दरों और मिलने वाले फायदे के बारे में विस्तार से समझाया गया। नई ग्रामीण आवास ऋण योजना, ग्रामीण अंचल में कार्यरत वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए बैंक द्वारा शुरू की गई नई ग्रामीण आवास योजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अपना पक्का मकान बनाने हेतु सुलभ और आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में बैंक प्रबंधन ने उपस्थित समस्त शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह, स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। एवं सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट और जनहित बैंक की सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई। उक्त सम्मेलन में उपस्थित शिक्षकद्वय जगदीश साहू, संतोष जैन, नाथूराम सूर्यवंशी, ओमप्रकाश नेटी, नूरजहां खान, रेखा पुजारी, बीरेंद्र साहू, नवलसिंह साहू, कोमल गुरु, मोहित राम साहू, ईश्वर लाल मंडावी, चिम्मन लाल साहू, नवल सिंह साहू, ज्ञानेश्वर जामुलकर, रत्नदीपा कमलेश्वर, रीना जगनित, हेमलाल सहारे, मुकेश साहू, बाबूलाल बसु, सरोज कोटरे, चेतन दुबे, शैलेन्द्र कोटरे, बृजलाल चंद्रवंशी, बलेश्वर साहू, सुनील देवांगन, गिरधर साहू, मूलचंद साहू, बेदराम टांडेकर, गजेंद्र साहू, प्रकाश साहू, कांति साहू, गिरधारी सहारे, प्रीतम कोठारी, बृजलाल चंद्रवंशी, रेशमी टंडन, सहित क्षेत्र के लगभग 300 (तीन सौ) शिक्षको को ग्रामीण बैंक द्वारा सम्मानित किया गया।
