किरण रविन्द्र वैष्णव एवं किरण विनोद बारले की मौजूदगी में जुरला खुर्द को मिली दो बड़ी विकास सौगातें
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया राजनांदगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत जुरला खुर्द में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लगभग 6.50 व 6.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला भवन व शीतला पारा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को विधिवत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत राजनांदगांव की सभापति श्रीमती किरण विनोद बारले ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव व जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री बिनोद बारले व मंडल महामंत्री श्री ललित साहू भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि महिला भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि गांव की महिलाओं के लिए संवाद, प्रशिक्षण, बैठक और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही परिवार, समाज और गांव का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों को महिला भवन की सौगात के लिए बधाई देते हुए भवन का सदुपयोग करने और इसकी स्वच्छता एवं देखरेख बनाए रखने की अपील की। साथ ही शीतला पारा में भी सामुदायिक भवन के लोकार्पण की बधाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति श्रीमती किरण विनोद बारले ने कहा कि ग्रामीण विकास के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण भी जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। महिला भवन के माध्यम से गांव की महिलाओं को सामूहिक रूप से विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होते हैं, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी रामदास कोसरे (जनपद सदस्य राज.), श्री गीतालाल वर्मा (जनपद सदस्य राज.), श्री नरेन्द्र वर्मा (मंडल अध्यक्ष भाजपा), श्री खेमलाल साहू (कोषाध्यक्ष घुमका मंडल) एवं श्री रामकुमार साहू (भाजपा कार्यकर्ता) सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती लता कृपाराम साहू (सरपंच जुरला खुर्द), श्री कोमल मंडले (उपसरपंच जुरला खुर्द) एवं श्री नंदलाल वर्मा (सचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर पंचगण श्री बिरेन्द्र यादव, श्री चोवाराम टंडन, श्री द्वारका प्रसाद साहू, श्रीमती गुनेश्वरी साहू, श्री कृपाराम साहू, श्रीमती विनिता बाई साहू, श्रीमती सुनीता बाई साहू, श्रीमती अनार बाई यादव, श्रीमती टेकश्वरी मारकंडे एवं श्रीमती अरमिल बाई चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में बंशी साहू (पटेल), मकरम साहू, डेरहा कोसरे, आनंद दास सुताडे एवं विश्राम साहू (ग्रामवासी) सहित ग्रामीणों का भी सहयोग रहा।
