आठ माह की ऐतिहासिक मुहिम से बदली गदही तालाब की तस्वीर, ग्रीन आर्मी

छत्तीसगढ़ द्वारा गदही तालाब में लगातार आठ माह से चलाए जा रहे स्वच्छता एवं जनजागरण अभियान से तालाब की तस्वीर में उल्लेखनीय बदलाव आया है। इसी क्रम में आज गदही तालाब में मेगा स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न जोनों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।अभियान के दौरान तालाब परिसर एवं पचरी की सफाई की गई। कचरा, प्लास्टिक एवं झाड़ियों को हटाया गया तथा हनुमान मंदिर के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें चालू कराई गईं, नए बिजली के खंभे लगाए गए तथा स्ट्रीट लाइटों के सुचारु संचालन के लिए टाइमर सिस्टम स्थापित किया गया। तालाब परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। लगभग एक हजार जनजागरण पंपलेट वितरित कर नागरिकों को जागरूक किया गया।तालाब परिसर में बच्चों के लिए झूले, स्लाइड, सी-सॉ एवं अन्य खेल उपकरण लगाए जाने से यह स्थान बच्चों और परिवारों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। बच्चों को खुले वातावरण में खेलते और परिवारों को समय बिताते देखकर अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को विशेष संतुष्टि मिल रही है।रायपुरा जोन की बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा मेगा स्वच्छता अभियान के साथ रायपुरा जोन की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जोन की वर्तमान स्थिति, सदस्यों एवं पदाधिकारियों के परिचय, ग्रीन टी-शर्ट की स्थिति, गदही तालाब अभियान तथा आगामी कार्यों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट वितरण, जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। मेगा श्रमदानमेगा स्वच्छता अभियान में रायपुरा क्षेत्र के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने श्रमदान कर गदही तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान में अपना योगदान दिया। विभिन्न जोनों से आए ग्रीन आर्मी के साथियों तथा स्थानीय बच्चों की भागीदारी ने भी आयोजन में उत्साह बढ़ाया।ग्रीन आर्मी ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब में कचरा न फेंकें, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें तथा श्रमदान के माध्यम से अभियान में सहभागी बनें। संगठन ने स्पष्ट किया कि गदही तालाब को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुंदर बनाए रखने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।इस मेगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमिताभ दुबे, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा, ब्लू विंग अध्यक्षा श्रीमती भारती श्रीवास्तव, ग्रीन विंग अध्यक्षा श्रीमती मोनिका बागरेचा, व्हाइट विंग अध्यक्ष श्री श्याम बघेल, रायपुरा जोन अध्यक्ष श्री सुबोधकांत निषाद, सचिव श्री मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष श्री मेघराज हरिनखेड़े, श्री गोकुल चंद्राकर, डॉ. रेवेंद्र चंद्राकर, श्री विजय हरिनखेड़े, श्री अरविंद यादव, श्री गौतम दास, श्री दुर्गा प्रसाद बिसेन, श्री युवराज चौधरी, श्री आर.वी. मठे, श्री राजेश्वर सैनिक, श्री शर्मा, श्री देवांगन, श्री सुनील करमाकर एवं देवपुरी जोन की टीम, श्री संतोष साहू एवं पुरानी बस्ती जोन की टीम, श्रीमती नीलू अवधिया एवं ब्राह्मणपारा जोन की टीम तथा डीडीयू नगर जोन की टीम सहित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस प्रशासन, नगर निगम जोन-8, स्मार्ट सिटी तथा नगर निगम अधिकारी श्री योगेश कडू के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। सभी के सामूहिक प्रयासों से गदही तालाब स्वच्छता अभियान को नई दिशा मिली है।ग्रीन आर्मी नागरिकों से अपील करती है कि तालाब में कचरा न फेंकें, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करें तथा श्रमदान के माध्यम से इस जनहित के अभियान में सहभागी बनें

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *