ग्राम बैरागीभेड़ी में माता गढ़माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छुरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के प्रारंभ अवसर पर ग्राम बैरागीभेड़ी स्थित प्रसिद्ध टिपागढ़ गढ़माता मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा ज्योति प्रज्वलित कर माता गढ़माता से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही इस अवसर पर जिला भाजपा पूर्व महामंत्री श्री रविन्द्र वैष्णव भाजपा मंडल छुरिया मीडिया प्रभारी श्री शिशुपाल साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री हेतराम साहू, श्री कुमार साहू, श्री गोपेन्द्र शिंदे, श्री प्रेम साहू,श्री मधु दुबे, श्री हेमचंद साहू, श्री प्यारे लाल साहू,श्री मेहतर साहू, श्री उभय राम ठाकुर श्री हीर सिंग साहू सहित ग्रामवासी भी उपस्थित रहे।माता के चरणों में शीश नवाकर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। इस अवसर पर श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि शारदीय नवरात्रि शक्ति, भक्ति और आस्था का पावन पर्व है। मां जगदम्बा की कृपा से प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा हमारा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही मेरी प्रार्थना है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि हमें नारी शक्ति, सत्य, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।माता गढ़माता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जन-जन की खुशहाली की कामना के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ।
