रायपुर प्रेस क्लबआवश्यक सूचनासदस्यों के परिचय पत्र (आई-कार्ड) निर्माण के संबंध मेंरायपुर प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों के लिए परिचय पत्र (आई-कार्ड) तैयार किए जा रहे हैं। इसके प्रथम चरण में वर्ष 2026 में संपन्न प्रेस क्लब चुनाव की मतदाता सूची में शामिल सदस्यों के परिचय पत्र बनाए जाएंगे।परिचय पत्र निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित सदस्यों से आवश्यक जानकारी आमंत्रित की जा रही है। सदस्य नीचे प्रदर्शित QR कोड/स्कैनर को स्कैन कर ऑनलाइन निर्धारित जानकारी भरें, ताकि उनके परिचय पत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।परिचय पत्र निर्माण हेतु आवश्यक स्कैनर रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े के साथ कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट दीपक पांडे, वीडियो जर्नलिस्ट मुकेश वर्मा और पवन ठाकुर की मौजूदगी में जारी कर दिया गया हैमानद सदस्यों से ऑफलाइन माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी। रायपुर प्रेस क्लब/पदाधिकारी उनसे संपर्क कर स्वयं जानकारी एकत्र करेगा,सभी संबंधित सदस्यों से आग्रह है कि सही एवं पूर्ण जानकारी निर्धारित माध्यम से उपलब्ध कराकर परिचय पत्र निर्माण की प्रक्रिया में सहयोग करें।
