विदेश यात्रा के नाम पर मुख्यमंत्री, अधिकारी जनता के धन विदेश यात्रा में फूंक रहे – कांग्रेस

*रायपुर/04 अक्टूबर 2026। विदेश जाने के नाम पर सरकार में बैठे लोग जनता के धन को विदेश यात्राओं में लुटा रहे है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि हकीकत यह है कि इस विदेश यात्राओं काक प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ है। एमओयू हुआ जमीन आवंटन भी हुआ लेकिन धरातल पर पौने तीन साल में न कोई फैक्ट्री नहीं लगी और न रोजगार मिला।प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सिंगापुर के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जापान और दक्षिण कोरिया दौरे पर गये थे। मुख्यमंत्री ने कौन-कौन सी कंपनियों से एमओयू हुआ था, सार्वजनिक करे सरकार? छत्तीसगढ़ की जनता की गाढ़ी कमाई से मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी जापान, साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए थे, वहां से कितना निवेश आया सरकार को इसकी जानाकरी सार्वजनिक करनी चाहिए? इसके पहले भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी अमेरिका दौरे पर गए थे, उप मुख्यमंत्री अरुण साव अमेरिका दौरे पर गए थे लेकिन नहीं बता पाए कि उनके दौरे से राज्य को क्या फायदा हुआ है?प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार लगातार निवेश प्रस्तावों और एमओयू के बड़े-बड़े आंकड़े प्रस्तुत कर रही है। अगस्त 2025 में सरकार की ओर से बताया गया था कि नवंबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच 84 कंपनियों से 6.65 लाख करोड़ रू. के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मार्च 2026 में सीएसआईडीसी के अध्यक्ष ने राज्य में 8 लाख करोड़ रू. से अधिक के एमओयू होने की जानकारी दी। लेकिन सवाल यह है कि एमओयू और प्रस्ताव कितने हुए, यह नहीं-उनमें से वास्तविक निवेश कितना हुआ?प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विदेशों से नए निवेशकों को आकर्षित करना, ठोस विदेश नीति, उद्योग नीति, श्रम कानून, वास्तविक राहत और रियायत देने वाली पॉलिसी के बिना संभव नहीं है। उद्योगों के अनुकूल वातावरण बनाने में भाजपा की सरकारें पूरी तरह नाकाम रही है। भाजपा के लिए उद्योगों के विकास का मतलब ही केवल अडानी का एकाधिकार है। छत्तीसगढ़ में कोल माइनिंग, आयरनओर और बॉक्साइड के बाद अब सीमेंट उद्योगों पर मोदी के मित्र अडानी की बुरी नजर है। कोल इंडिया लिमिटेड और एसईसीएल की खदानों में खनन का काम दबावपूर्वक अडानी को सौप दिया गया है। छत्तीसगढ़ की समृद्धि और संसाधन केवल अडानी पर लुटा रही है। भाजपा के लिए उद्योग का मतलब ही अडानी है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *