स्थान – रायपुर
दिनांक – 27 सितंबर 2026
रायपुर। नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में नशामुक्ति अभियान के तीसरे दिवस जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान विभिन्न महापुरुषों एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया तथा आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
पदयात्रा का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से हुआ। विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इसके बाद पदयात्रा शास्त्री चौक पहुंची, जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदयात्रा आगे बढ़ते हुए जयस्तंभ चौक पहुंची, जहां शहीद वीर नारायण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इसके पश्चात पदयात्रा शारदा चौक पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा के माध्यम से बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को नशे से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आमजन से नशामुक्त जीवन अपनाने और वृक्षारोपण के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
‘मन की बात’ में भी नशामुक्ति के संदेश का उल्लेख
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आज प्रसारित संस्करण में भी नशामुक्ति के संदेश का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए चलाया जा रहा जनजागरण अभियान प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ, सशक्त और जागरूक समाज के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रयास है।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी ने कहा कि नशा केवल शराब, तंबाकू या मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है। इंसान जिस भी चीज का उपयोग जरूरत से ज्यादा करने लगता है, वह नशे का रूप ले सकती है। इसलिए हमें अपनी आदतों पर नियंत्रण रखते हुए स्वयं भी नशे से दूर रहना है और अपने परिवार तथा आने वाली पीढ़ी को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण प्रत्येक परिवार और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेषकर बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, खेल, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है।
पदयात्रा एवं जनजागरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर , पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद , चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श ध्रुव कुमार मिर्धा जी, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद जिला उपाध्यक्ष श्अकबर अली , जिला महामंत्री श्अमित माहेश्वरी , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे , जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप खेलकर , जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुंकरे , एमआईसी सदस्य श्सतोष साहू एमआईसी सदस्य अवतार सिंह बागल एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार , जोन 7 अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति मंडल अध्यक्ष शl जितेंद्र गंडेचा , श्मधुसूदन शर्मा , पार्षद प्रतिनिधि रोहित साहू , श्रीमती सुयादव , श्रनरेंद्र निर्मलकर , पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
