(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया राजनांदगांव। माननीय उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा जी ने आज प्रातः 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं सदस्यों से विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों एवं योजना के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की।
माननीय मंत्री जी ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से एक-एक कर संवाद करते हुए योजना की प्रगति, स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली तथा विकसित भारत की परिकल्पना को ग्राम पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण अमर साहू तथा सभापति श्रीमती देवकुमारी साहू, श्री प्रशांत कोढापे श्रीमती शीला टॉकेश सिंनहा एवं श्री गोपाल भुआर्य श्रीमती बिरम मांडवी, श्रीमती किरण बारले………… सदस्य. अंगेश्वर देशमुख…..सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव ने राजनांदगांव जिले में विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत स्वीकृत 1,000 से अधिक कार्यों तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 1-2 कार्य स्वीकृत किए जाने की जानकारी माननीय उपमुख्यमंत्री जी को दी। साथ ही योजना के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों तथा इसके क्रियान्वयन को और सरल एवं प्रभावी बनाने से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं ग्रामीण विकास को गति देने के लिए जिले की ओर से निरंतर प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन एवं विकसित भारत की परिकल्पना को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए सतत एवं समन्वित प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।
