ग्राम मोहगांव और ग्राम एटमेटा में अवैध मुरूम उत्खनन पर तहसीलदार आकांक्षा साहू की कार्रवाई


(जसीम कुरैशी की रिपोर्ट)
छूरिया तहसीलदार आकांक्षा साहू के नेतृत्व में राजस्व दल द्वारा ग्राम मोहगांव और ग्राम एटमेंटा अवैध मुरूम उत्खनन के विरुद्ध मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके पर मुरूम उत्खनन एवं परिवहन में लगे दो हाईवा वाहन संख्या CG 15 AC 5585 वाहन मालिक संजय कठोलिया, CG 08 AA 8352 वाहन मालिक राहुल बागड़े, एक ट्रैक्टर वाहन संख्या CG 08 AX 5379 और एक जेसीबी वाहन संख्या CG 04 QD 3726 दोनों वाहन मालिक राजेश कुमार कंवर को जब्त कर थाना छुरिया को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाही राजस्व निरीक्षक छुरिया शक्ति सिंह, पटवारी प्रशांत सिंह ठाकुर, योगेश निषाद, हरीश साहू एवं सैनिक चुम्मन कोर्राम के सहयोग से पूर्ण की गई।

अवैध खनन के विरुद्ध राजस्व विभाग द्वारा सतत निगरानी एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *