पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील लारोकर ने छूरिया टीआई को सौंपा ज्ञापन



(जसीम कुरैशी छूरिया)
छूरिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सोशल मीडिया (फेसबुक) पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरी ठेस पहुंची है। इस अमर्यादित कृत्य को लेकर छूरिया नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुनील लारोकर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छूरिया थाना प्रभारी (टीआई) को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील लारोकर ने कहा कि फेसबुक जैसे सार्वजनिक मंच पर एक सम्मानीय नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग बेहद निंदनीय है। इस टिप्पणी से समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें भारी असंतोष है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी को जल्द से जल्द चिह्नित कर उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। छूरिया टीआई ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित जांच का आश्वासन दिया है?

Author: Sudha Bag

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *